भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप में चीन के साथ मैच 2-2 से ड्रॉ
भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पेरिस ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट चीन के साथ मैच 2-2 से ड्रॉ कराया और हॉकी वर्ल्ड कप में अपने अभियान की ज़बरदस्त शुरुआत की। पूल D में अपने सबसे मुश्किल माने जा रहे इस मैच में भारत ने शुरुआती क्वार्टर में दबदबा बनाए रखा और चीन को उनका स्वाभाविक खेल नहीं खेलने दिया। हाफ-टाइम तक भारत 2-1 से आगे था। अगर आखिरी क्वार्टर में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला होता, तो नतीजा कुछ और हो सकता था। पूरे मैच में शानदार फ़ॉर्म में रहीं नवनीत कौर ने आखिरी पलों में विरोधी टीम के सर्कल में घुसने की कोशिश की, लेकिन चीन ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी। मैच के बाद भारतीय कोच स्योर्ड मारिजने ने पेनल्टी कॉर्नर न मिलने पर नाराज़गी जताई। मारिजने ने कहा, “मुझे नहीं पता कि वह पेनल्टी कॉर्नर क्यों नहीं दिया गया।” भारत के लिए नवनीत (8वें मिनट) और दीपिका (26वें मिनट) ने गोल किए, जबकि चीन के लिए झांग यिंग ने 14वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से गोल किया और मा निंग ने 39वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बराबरी दिलाई। भारत का अगला मैच 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा। दिन के एक अन्य मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 4-0 से हराया।

राष्ट्रमंडल खेल: जदुमणि सिंह ने मुक्केबाजी में जीता रजत पदक
बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ICC रैंकिंग में धमाका 230 पायदान की छलांग लगाकर पहुंचे करियर-बेस्ट 48वें स्थान पर
एसपीएसबी इंटर स्टील प्लांट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील बनी ओवरऑल चैंपियन
नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट बिक्रम सोरेंग और नवीन प्रसाद का भारतीय सेना (अग्निवीर) में चयन
पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब