रूद्राभिषेक कार्यक्रम में भजन गायन के लिए पहुंचे आर्यन बाबू
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से सावन की तीसरी सोमवारी पर आयोजित रूद्राभिषेक कार्यक्रम में भजन गायन के लिए प्रसिद्ध भजन गायक आर्यन बाबू शहर पहुंचे।
उनके आगमन पर यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों ने आर्यन बाबू को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को लेकर यूनियन सदस्यों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा।
रूद्राभिषेक के दौरान भक्ति गीतों और भजनों से माहौल भक्तिमय होने की उम्मीद है। यूनियन की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पटना के बख्तियारपुर में बड़ा हादसा: गंगा में स्नान के दौरान 7 बच्चियां डूबीं; 2 का शव मिला, 3 को बचाया
मुजफ्फरपुर में शराब माफिया के साथ डांस करना औराई एएसआई को पड़ा भारी, एसएसपी ने किया सस्पेंड
मुजफ्फरपुर के गायघाट में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, विधायक और सीओ को झेलना पड़ा आक्रोश
मुजफ्फरपुर में चलती स्कॉर्पियो हाईवे पर धू-धू कर जली, ड्राइवर की सूझबूझ से बची तीन लोगों की जान
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जमशेदपुर वूमेन यूनिवर्सिटी में निकली रैली
मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार