हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जमशेदपुर वूमेन यूनिवर्सिटी में निकली रैली
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया गया। विश्वविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने अभियान के तहत देशभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर परिसर से ‘हर घर तिरंगा’ रैली निकाली गई। रैली के बाद छात्राओं ने बिष्टुपुर परिसर में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में तिरंगे का वितरण किया। अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
कार्यक्रम में एनएसएस समन्वयक डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. डी. पुष्पलता, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. छगनलाल अग्रवाल सहित एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

मुजफ्फरपुर में चलती स्कॉर्पियो हाईवे पर धू-धू कर जली, ड्राइवर की सूझबूझ से बची तीन लोगों की जान
मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
मानसून ट्रेड फेयर का पोस्टर लॉन्च17-18 अगस्त को चैंबर भवन में होगा आयोजित
भारत ने बोलीविया को भेजी 8 MT जरूरी दवाएं
गया में पति ने ब्लेड से गला रेतकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद जान देने की कोशिश की
गयाजी में फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी, 9 लोग गिरफ्तार:15 मोबाइल, 22 एटीएम कार्ड, कैश बरामद