सावन में श्रद्धालुओं का स्वागत, CM हेमंत ने कहा- सुचारु और सुरक्षित आयोजन हमारी प्राथमिकता
पवित्र श्रावण मास का शुभारंभ आज 30 जुलाई से हो गया है। इस पावन महीने का समापन 28 अगस्त (गुरुवार) को होगा। श्रावण मास की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंडवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचने वाले सभी कांवरियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी भक्तों की आस्था, श्रद्धा और तपस्या सफल हो तथा यह पवित्र श्रावण मास हर किसी के जीवन में खुशहाली और मंगल लेकर आए।
सीएम हेमंत सोरेन ने कामना की कि भगवान शिव सभी श्रद्धालुओं को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने श्रावणी मेले को लेकर कहा कि सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की, ताकि सभी की यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक हो सके।

झारखंड में चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट
अब झारखंड में नहीं भटकेगा एक भी मरीज! स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था से 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड
राशन व्यवस्था के लिए ₹172.73 करोड़ जारी किए गए
रांची: रिम्स में नया इतिहास, पहली बार 250 एमबीबीएस छात्रों ने शुरू की मेडिकल की पढ़ाई
Ranchi University: ILS में BBA-LLB एडमिशन आज से, 21 सितंबर तक होगी काउंसेलिंग