डूरंड कप के चलते आंदोलन स्थल में बदलाव, जयपाल सिंह स्टेडियम बना नया स्थान
जेपीएससी और जेएसएससी बहाली में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का सत्याग्रह आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। छात्र दिनभर मोरहाबादी मैदान में डटे रहे और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई।
हालांकि, मोरहाबादी में डूरंड कप के आयोजन और प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण अब सत्याग्रह आंदोलन का स्थान बदल दिया गया है। बुधवार से आंदोलन जयपाल सिंह स्टेडियम के समीप से संचालित होगा। इसके लिए वहां टेंट भी लगाया गया है और छात्रों की तैयारी शुरू हो गई है।
29 जुलाई को जयपाल सिंह स्टेडियम के पास से संविधान मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च दोपहर 3 बजे स्टेडियम परिसर से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचेगा। यहां छात्र संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे और राज्य सरकार से न्याय की मांग उठाएंगे।
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि छात्र पिछले चार दिनों से सत्याग्रह पर बैठे हैं, लेकिन अब तक राज्य सरकार के किसी अधिकारी या मंत्री ने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
इधर, जेपीएससी और जेएसएससी में कथित अनियमितताओं के विरोध में जेएलकेएम केंद्रीय समिति की बैठक धनबाद के तोपचांची में आयोजित हुई। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि बुधवार को रांची में होने वाली छात्रों की संविधान पदयात्रा को जेएलकेएम का समर्थन मिलेगा। इसमें पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे।
जयराम महतो ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा मॉनसून सत्र के दौरान जेएलकेएम के बैनर तले बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
ED ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में 7 जगहों पर छापेमारी की
झारखंड में चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट
अब झारखंड में नहीं भटकेगा एक भी मरीज! स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था से 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड
राशन व्यवस्था के लिए ₹172.73 करोड़ जारी किए गए