राज्यसभा में झारखंड की बिजली का मुद्दा उठाया
राज्यसभा में झारखंड की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने का मुद्दा उठा. राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने पिछले पांच साल में शुरू हुई, निर्माणाधीन और मंजूर नई थर्मल पावर परियोजनाओं की जानकारी मांगी. इसके जवाब में केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने बताया कि झारखंड में इस समय तीन बड़े थर्मल पावर यूनिट पर काम चल रहा है.
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कोडरमा थर्मल पावर परियोजना के दूसरे चरण में 800-800 मेगावाट के दो नए यूनिट बनाए जा रहे हैं. इससे राज्य को 1600 मेगावाट अतिरिक्त बिजली क्षमता मिलेगी. वहीं पतरातू परियोजना में 800 मेगावाट के तीसरे यूनिट का निर्माण भी जारी है. इसके पूरा होने पर राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता और बढ़ जाएगी. सरकार ने यह भी बताया कि पिछले पांच वर्षों में झारखंड में कुल 2780 मेगावाट क्षमता वाले थर्मल पावर प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं. इनमें नॉर्थ कर्णपुरा की 660-660 मेगावाट की तीन यूनिट और पतरातू की 800 मेगावाट क्षमता वाली पहली यूनिट शामिल है.राज्यसभा में दिए गए जवाब के अनुसार, कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन का विकास दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) कर रहा है. वहीं पतरातू के तीसरे यूनिट का निर्माण पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) करा रहा है, जो एनटीपीसी और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है. केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार बिजली उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा दे रही है. इसके लिए सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा योजनाओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि बिजली की बढ़ती जरूरत और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बना रहे.

फर्जी दस्तावेजों के सहारे 19 विदेशियों ने हासिल किया भारतीय पासपोर्ट, जमशेदपुर से 9 मामले सामने आए
झारखंड में 4 लाख से ज़्यादा राशन कार्ड सस्पेंड किए गए
खाली पदों पर हाईकोर्ट सख्त, विश्वविद्यालयों को छह माह में JET परीक्षा कराने का निर्देश
कीनन स्टेडियम में फिर गूंजेगी रणजी की आवाज, झारखंड के मुकाबलों का शेड्यूल आया सामने
एक बड़े फ़र्ज़ीवाड़े का पर्दाफ़ाश झारखंड की वोटर लिस्ट में 3 अफ़ग़ान नागरिक मिले
फर्जी डिक्री दिखाकर आदिवासी जमीन पर नहीं जमा सकते कब्जा, झारखंड हाईकोर्ट का अहम आदेश