फिल्म ‘भूत बंगला’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ कारोबारी दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के छह दिन बाद भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, ‘भूत बंगला’ ने बुधवार को 6.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 78.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 127.37 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो सकती है। सप्ताह के बीच में कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है।

साइबर ठगी का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी
अमिताभ बच्चन ने किया KBC के नए सीजन का धमाकेदार आगाज
दमदार किरदारों से पहचान बनाना चाहती है अभिनेत्री बरखा सिंह
पिता को लेकर राम कपूर ने शेयर किया भावुक अनुभव
जैस्मिन भसीन शादी से जुड़े सवालों पर भड़की , कहा कि लोगों को अपने काम से काम रखना चाहिए
फिल्म ‘धुरंधर’ अभिनेत्री आयशा खान हिरासत में, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल