झारखंड में स्पेशल २६ फिल्म की तर्ज पर लूट फर्जी जीएसटी अधिकारी बन सुनार से ठगे ₹२० लाख के जेवर
झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार में ‘स्पेशल २६’ फिल्म की तर्ज पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। २ अप्रैल २०२६ को स्कोर्पियो सवार पांच बदमाशों ने खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर एक ज्वेलरी दुकान पर छापा मारा। इनमें से एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था और दूसरा काले कोट-पैंट में था। आरोपियों ने दुकान के कारीगरों से जीएसटी से संबंधित दस्तावेज मांगे और कागजात न होने का बहाना बनाकर अलमारी में रखे लगभग ₹२० लाख मूल्य के सोने के आभूषण अपने बैग में भर लिए। पूरी वारदात को महज १५ मिनट में अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।
बदमाशों ने केवल लूट ही नहीं की, बल्कि दुकानदार हरिहर साव को जांच के बहाने जबरन अपनी गाड़ी में बिठा लिया और देवघर के देवीपुर स्थित एम्स के पास चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष जांच दल का गठन किया। तकनीकी सेल की मदद से पुलिस ने पीड़ित को सुरक्षित बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी भी फरार हैं। शुरुआती जांच में पुष्टि हुई है कि उस दिन क्षेत्र में जीएसटी विभाग की कोई आधिकारिक टीम तैनात नहीं थी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पश्चिम बंगाल की ओर भागे इन अपराधियों की तलाश कर रही है।

फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
ED ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में 7 जगहों पर छापेमारी की
झारखंड में चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट
अब झारखंड में नहीं भटकेगा एक भी मरीज! स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था से 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड
राशन व्यवस्था के लिए ₹172.73 करोड़ जारी किए गए