प्रधानमंत्री मोदी पर निजी हमले निंदनीय और अलोकतांत्रिकः भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निजी हमले की निंदा करते हुए इसे अलोकतांत्रिक बताया है।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से कहा कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी बार-बार प्रधानमंत्री मोदी पर निजी हमले कर रहे हैं। वंशवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति जब उजागर हुई तब बौखलाहट में प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां तक को निशाना बनाया गया है। यह गिरती राजनीति ही नहीं, जनता का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एवं इंडी गठबंधन के नेताओं को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा कि कैसे एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री पद पर बैठा है और उनके नेतृत्व में देश तरक्की और विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने युवराज एवं उनके पूरे टोले की वंशवाद और नफरत की दुकान बंद करवा दी है। इसी बौखलाहट में अब इंडी गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कह रहे हैं, जो निंदनीय है।
चुग ने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर बनाकर बंगाल में विभाजनकारी राजनीति फैला रही हैं। वह बंगाल को दूसरा बांग्लादेश बनाना चाहती हैं, लेकिन भाजपा ऐसा बिल्कुल नहीं होने देगी।

उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने दी वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
अब पाकिस्तान की तरफ से आतंकी हरकत होने पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी बड़ा प्रहार होगा : रक्षा मंत्री
झारखंड बीजेपी में नई एंट्री, पवन साय बने संगठन महामंत्री
सिंहभूम चैम्बर ने एसएसपी को सौंपे कानून-व्यवस्था व यातायात सुधार के सुझाव
जेडएफ सीवीसीएस में 20 प्रतिशत बोनस समझौता, सितंबर के वेतन के साथ होगा भुगतान