झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जुलाई तक तेज हवाएं चलने की संभावना
झारखंड में मॉनसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब और अधिक सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के मौसम पर बदलाव देखने को मिल रहा है. इसकी वजह से गुरुवार को भी राजधानी रांची सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. मौसम विभाग की मानें तो 28 जुलाई तक इसी तरह बारिश का दौर जारी रहेगा. आईएमडी ने अगले चार दिनों तक झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दक्षिणी झारखंड के जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. आईएमडी ने रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, सिमडेगा और गुमला में भारी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की आशंका जताई है. वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी में बना ट्रफ झारखंड में कर चुका है प्रवेश मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम ओडिशा और पश्चिम बंगाल होते हुए झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में प्रवेश कर चुका है और अब यह पश्चिमोत्तर दिशा की ओर बढ़ेगा. इसके कारण कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आंधी-तूफान और वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने, बिजली की गड़गड़ाहट के समय खुले मैदानों से दूर रहने और यात्रा से पहले मौसम अपडेट देखने की सलाह दी है.

झारखंड उच्च न्यायालय ने सामाजिक बहिष्कार के बीच पहाड़िया जनजाति को सुरक्षा देने का आदेश दिया
झारखंड में मानव तस्करी का गहराता संकट: हजारों बच्चों के लापता होने से बढ़ी चिंता
उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड में सत्रह करोड़ की संपत्ति रखने वाला टाइपिस्ट सतर्कता विभाग (विजीलैंस) की जांच के घेरे में
झारखंड का सालाना बजट एक लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा होगा: सीएम हेमंत सोरेन
एनएमडीसी का कोयला खनन क्षेत्र में ऐतिहासिक पदार्पण: झारखंड के टोकीसुद नॉर्थ प्रोजेक्ट में परिचालन शुरू
झारखंड निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू