क्रिकेटर सुरेश रैना अभिनय में करेंगे डेब्यू
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना तमिल फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।
प्रोडक्शन बैनर ड्रीम नाइट स्टोरीज, जो आगामी फिल्म के साथ अपनी पहली परियोजना भी बना रहा है, ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह खबर साझा की।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “चिन्ना थाला सुरेश रैना का डीकेएसप्रोडक्शन में स्वागत है।” तमिलनाडु में रैना को क्रिकेट प्रशंसक ‘चिन्ना थाला’ कहकर पुकारते हैं। वीडियो में रैना को एक स्टेडियम में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है, जहां प्रशंसक उनका स्वागत कर रहे हैं।
डी. सरवण कुमार द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन लोगन करेंगे। इसमें संगीत संतोष नारायणन का होगा। रैना (38) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। वह वर्ष 2011 में विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। रैना ने वर्ष 2022 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, कोहली ने जड़ा अर्धशतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए आकिब नबी
नई दिल्ली में फिटनेस का उत्साह, ‘संडे ऑन साइकिल’ में जुटे 1,000 प्रतिभागी
हार के पहले स्वाद के बाद दक्षिण अफ्रीका की जोरदार वापसी पर टेम्बा बावुमा का ध्यान केंद्रित
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित
एशियन खेल 2026 : परवीन हुड्डा ने 65 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण