झारखंड से 50 लाख की अफीम ला रहा अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच पुलिस ने झारखण्ड से तस्करी कर लाई जा रही लगभग 50 लाख रुपए कीमत की अफीम के साथ एक अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो किलो अफीम बरामद हुई है।
डीसीपी (क्राइम ब्रान्च) ने बताया कि मेन श्याम पार्क रोड साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास थाना साहिबाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शंभू कुमार है। पुलिस पूछताछ में शंभू कुमार ने बताया कि वह झारखण्ड के हजारीबाग जनपद का रहने वाला हैं और 12वीं पास है। पढाई छोडने के बाद उसने मैकेनिक का काम सीखा और एक दुकान पर काम करने लगा तथा ड्राईवरी भी सीख ली। पहले वह दूसरे लोगो की गाडियों पर ड्राईविंग का काम करता था फिर उसने अपनी एक पुरानी स्कार्पियो गाडी खरीदकर उसे बुकिंग पर चलाने लगा लेकिन उसमे ज्यादा फायदा नही हो रहा था।
इसी बीच शम्भू कुमार की मुलाकात उसके बडे भाई के जानने वाले हजारीबाग झारखण्ड निवासी उपेन्द्र कुमार नाम के व्यक्ति से हुई । उपेन्द्र ने उसको अवैध अफीम की तस्करी के काम तथा उससे होने वाले मुनाफे के बारे मे बताया। तो ज्यादा आमदनी के लालच में अभियुक्त शम्भू ने उपेन्द्र के साथ अवैध अफीम को झारखण्ड राज्य से दिल्ली एनसीआर, पंजाब, उत्तराखण्ड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तस्करी करना शुरू कर दिया जिसके अभियुक्त शम्भू को प्रत्येक चक्कर के15 से 20 हजार रुपये मिलने लगे।
अफीम की तस्करी करने से इकट्ठा हुए पैसो से शंभू स्वयं अवैध अफीम की तस्करी झारखण्ड से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, दिल्ली एनसीआर मे जाकर करने लगा इस काम में उसको काफी फायदा होने लगा । अभियुक्त शम्भू ने बताया कि उसे अफीम की जितनी डिमाण्ड मिलती है उतना ही माल लेकर वह बस व ट्रेन बदल-बदल कर अलग-अलग रूट से आता हैं, जिस व्यक्ति को माल देना होता है उस व्यक्ति से बात करके अभियुक्त शम्भू उपरोक्त डिलीवरी देने की जगह व समय पहले ही तय कर लेता हैं कि माल कहाँ, कब और कितने बजे देना है। जब शम्भू उपरोक्त माल लेकर चलता हैं तो किसी से सम्पर्क नही करता जब तक कि माल को तयशुदा जगह पर जिसको डिलीवरी देनी है उसे पंहुचा न दें । इस बार शंभू कुमार को माल की डिलीवरी गिरीश नाम के व्यक्ति को देनी थी जो बरेली का रहने वाला है और बरेली,बदायूँ,मुरादाबाद,गाजियाबाद व दिल्ली एनसीआर मे अफीम की सप्लाई करता है ।इस बार माल की डिलिवरी गिरीश को गाजियाबाद मे ही देनी थी ।

झारखंड उच्च न्यायालय ने सामाजिक बहिष्कार के बीच पहाड़िया जनजाति को सुरक्षा देने का आदेश दिया
झारखंड में मानव तस्करी का गहराता संकट: हजारों बच्चों के लापता होने से बढ़ी चिंता
उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड में सत्रह करोड़ की संपत्ति रखने वाला टाइपिस्ट सतर्कता विभाग (विजीलैंस) की जांच के घेरे में
झारखंड का सालाना बजट एक लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा होगा: सीएम हेमंत सोरेन
एनएमडीसी का कोयला खनन क्षेत्र में ऐतिहासिक पदार्पण: झारखंड के टोकीसुद नॉर्थ प्रोजेक्ट में परिचालन शुरू
झारखंड निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू