झारखंड में शुरू होगी निजी हेलीकॉप्टर सेवा
युवराज ग्रुप एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने झारखंड और बिहार में निजी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी के पास 10 हेलीकॉप्टरों का बेड़ा है. जिनमें राबिंसन, बेल-206 और बेल 407 हेलीकॉप्टर शामिल हैं. आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा इस सेवा के शुरू होने से शादी समारोहों, पार्टियों के आयोजन समेत आपात सेवाओं के लिए हेलीकॉप्टर की तत्काल उपलब्धता हो पाएगी. इसके अलावा, यह सेवा आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी. न्यूनतम दर होगी निर्धारित महानगरों की हेलीकॉप्टर सर्विस के मुकाबले राज्य के निजी क्षेत्र में उड्डयन व्यवसाय को विकसित करने के लिए हेलीकॉप्टर के लिए प्रति घंटे की दर भी न्यूनतम निर्धारित होगी. रांची से पूरे झारखंड और बिहार के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया जा सकेगा.

झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश
बैद्यनाथ धाम में दर्शन के बाद स्टेशन जा रहे दो कांवरिए सड़क हादसे में घायल, कार ने मारी टक्कर
JPSC-JSSC विवाद पर बोले हेमंत सोरेन, छात्रों की हर चिंता पर सरकार की नजर
रांची समेत कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका
LPG e-KYC की डेडलाइन नजदीक, नहीं कराया तो प्रभावित हो सकती है गैस सेवा; घर बैठे ऐसे करें KYC
झारखंड के इंटर पास छात्रों को केंद्र सरकार देगी छात्रवृत्ति