अभिनेता सलमान खान बॉलीवुड में नेपोटिज्म के सवाल पर बोले
बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। कई स्टार किड्स अपने माता-पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अनन्या पांडे, वरुण धवन, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, और खुशी कपूर जैसे कई स्टार किड्स इस समय बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इनमें से कई को करण जौहर और अन्य बड़े फिल्ममेकर प्रमोट कर रहे हैं। भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर अक्सर खुलकर अपनी राय रखने वाली कंगना रनौत को अब सलमान खान ने अपनी प्रतिक्रिया के माध्यम से स्पष्ट शब्दों में जवाब दिया है।
अपनी फिल्म ‘सिंकदर’ के प्रमोशन के मौके पर सलमान ख़ान ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एक पत्रकार ने रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल पूछा, लेकिन सलमान ने रवीना की जगह कंगना की बात सुनी। उन्होंने पूछा, “क्या कंगना की बेटी आ रही है?” इसके बाद पत्रकार ने उनका भ्रम दूर कर लिया, लेकिन बाद में भाईजान ने कंगना पर तंज कसा।
सलमान खान ने भाई-भतीजावाद पर अपनी राय रखते हुए कहा, “क्या कंगना रनौत की बेटी राजनीति में जाएगी या फिल्मों में? मेरा मतलब है, चाहे वह लड़का हो या लड़की…उन्हें भी कुछ अलग करना होगा। इस दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है, जो खुद अपने दम पर बना हो। मैं इसमें विश्वास नहीं करता। यह एक टीम वर्क है। अगर मेरे पिता इंदौर से मुंबई नहीं आते, तो मैं भी वहां खेती कर रहा होता। वह यहां आए, फिल्मों में काम किया। अब मैं उनका बेटा हूं। मैं या तो वापस जा सकता हूं या यहां मुंबई में रह सकता हूं। लोग इन सबके लिए नए शब्द खोज लेते हैं, जैसे आप सभी इस्तेमाल करते हैं—यह भाई-भतीजावाद है।”
सलमान खान के इस बयान से एक बार फिर बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर बहस छिड़ गई है। उनका कहना है कि सफलता केवल किसी एक व्यक्ति की मेहनत से नहीं, बल्कि पूरी टीम के सहयोग से मिलती है।

बॉलीवुड का हिस्सा होकर भी खुद को बाहरी मानते हैं मनोज बाजपेयी
‘किंग’ में दिखेगा शाहरुख का रोमांटिक अंदाज, जन्मदिन पर गाना रिलीज
अजय देवगन कश्मीर पहुंचे, गर्मजोशी से स्वागत किया गया
‘अगर मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वह सिर्फ सतीश था’ : अनिल कपूर
प्रियंका चोपड़ा ने सैफ अली खान की फिल्म से बनाई दूरी
रेमो डिसूजा की डांस यूनिवर्स में राघव जुयाल की वापसी, मुख्य भूमिका में आएंगे नजर