फिल्म छावा ने 17वें दिन रचा इतिहास वर्ल्डवाइड 620 करोड़ के पार
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक एक्शन फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचा दिया है। 2025 में रिलीज होने वाली यह फिल्म मराठा साम्राज्य के वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। विक्की कौशल ने संभाजी महाराज के किरदार में जान डाल दी है। यह फिल्म शिवाजी सावंत के मशहूर मराठी उपन्यास ‘चावा’ का रूपांतरण है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। फिल्म ने पहले दिन से ही सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की और 31 करोड़ की ओपनिंग के साथ बंपर कमाई की। 17वें दिन भी इसकी कमाई में कोई खास गिरावट नहीं आई और फिल्म ने 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 16वें दिन (शनिवार) यह कलेक्शन 22 करोड़ के करीब रहा, जो तीसरे वीकेंड के हिसाब से शानदार है। ‘चावा’ ने देसी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 459.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने 19 दिनों में 594.50 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं, विदेशों में शनिवार तक 75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। रविवार को फिल्म ने दुनियाभर में 620 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया। रीमा कागती द्वारा निर्देशित ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ को भले ही समीक्षकों से तारीफ मिली हो, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। यह फिल्म मालेगांव के युवाओं की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने मुश्किल हालातों के बावजूद पैरोडी फिल्में बनाकर अपने शहर में एक मिनी फिल्म इंडस्ट्री खड़ी कर दी। हालांकि, दर्शकों से इसे ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तक फिल्म ने सिर्फ 1.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, अपने पहले रविवार को यह सिर्फ 0.63 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी। गिरीश कोहली की फिल्म ‘क्रेजी’ भी हाल ही में रिलीज हुई, जिसमें सोहम शाह, निमिशा सजयान, टीनू आनंद, शिल्पा शुक्ला और उन्नति खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी डॉ. अभिमन्यु सूद (सोहम शाह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बेहतरीन सर्जन हैं। लेकिन एक सर्जरी के दौरान एक किशोर मरीज की मौत हो जाती है और उस पर मेडिकल लापरवाही का आरोप लगता है। इसके बाद अभिमन्यु कोर्ट से बाहर केस निपटाने के लिए 5 करोड़ रुपये देने को तैयार हो जाता है, लेकिन बीच में कई ट्विस्ट आते हैं। फिल्म की अनोखी कहानी की वजह से इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘क्रेजी’ ने पहले रविवार को 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और अब तक इसकी कुल कमाई 3.85 करोड़ रुपये हो गई है।

एसएस राजामौली ने धुरंथर 2 में माधवन की सशक्त भूमिका की प्रशंसा की
प्रियंका चोपड़ा के सामने ऑस्कर मंच पर लगा ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा
कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने की शादी
हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया दोस्ती भव्य जयपुर विवाह और तलाक की पूरी कहानी
आलिया भट्ट की फिल्म “अल्फा ” जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में आएगी
द केरल स्टोरी २ के निर्माताओं ने अदालत को फिल्म दिखाने से किया इनकार