झारखंड में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत
झारखंड में बीते 24 घंटे में मौसम ने कहर बरपाया है. पलामू, खूंटी और चाईबासा जिलों में आसमानी बिजली गिरने से कुल सात लोगों की मौत हो गई. पलामू में धान की रोपाई के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की वज्रपात की चपेट में आने से जान चली गई. वहीं खूंटी जिले के तोरपा में तीन और चाईबासा में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि हुई है. आज 6 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने आज भी झारखंड के छह जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है. इनमें पाकुड़, गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा और साहिबगंज शामिल हैं. आईएमडी ने इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है. साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. खासकर किसानों को बारिश के दौरान खेतों से दूर रहने का निर्देश दिया गया है. कोल्हान में बारिश की चेतावनी, सुबह से छाए हैं बादल आईएमडी की मानें तो कोल्हान प्रमंडल में भी आज वज्रपात के साथ भारी बारिश होगी. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और चाईबासा में इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सरायकेला में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है.

हाथियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए झारखंड में तीन नए कॉरिडोर की पहचान
झारखंड के कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत, हर कैंपस में स्थापित होगा हेल्थ सेंटर
विस्थापितों के आंदोलन से बीएसएल (BSL) का कामकाज प्रभावित, हाईकोर्ट की प्रशासन को दो-टूक चेतावनी
रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पहुंचेंगे रांची, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
झारखंड की आदिवासी महिला फूल कुमारी की सफलता 100 चूजों से शुरू किया कारोबार, अब सालाना 2.23 लाख रुपये की शुद्ध कमाई