15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ICC रैंकिंग में धमाका 230 पायदान की छलांग लगाकर पहुंचे करियर-बेस्ट 48वें स्थान पर
भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत के बाद आईसीसी पुरुष टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक जबरदस्त छलांग लगाई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज में 50.33 के बेहतरीन औसत से 151 रन बनाने और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीतने के बाद वैभव सीधे 230 पायदान ऊपर चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 48वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब 536 रेटिंग अंक हो गए हैं।
आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में जहां ईशान किशन 910 रेटिंग अंक के साथ टी20 बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, वहीं अन्य भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति में भी सुधार हुआ है। तिलक वर्मा दो पायदान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं और श्रेयस अय्यर सात स्थानों के सुधार के साथ 24वें स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा, गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई 31 पायदानों की लंबी छलांग लगाकर 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

एसपीएसबी इंटर स्टील प्लांट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील बनी ओवरऑल चैंपियन
नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट बिक्रम सोरेंग और नवीन प्रसाद का भारतीय सेना (अग्निवीर) में चयन
पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब
नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पुरती का मेंस यूथ हॉकी 5एस एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन
एशियाई खेलों के लिए महिला हॉकी टीम का चयन
इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड टी20 हार के बाद भड़के श्रेयस अय्यर प्रदर्शन को बताया बेहद खराब और निराशाजनक