झारखंड सरकार के मंत्री ने राजद अध्यक्ष लालू यादव से की मुलाकात
झारखंड के श्रम और उद्योग विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने पदभार संभालने के बाद रविवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। साथ ही मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और विचार-विमर्श किया।लालू परिवार के नेताओं ने संजय प्रसाद यादव को राज्य हित और जनहित में काम करने की नसीहत देते हुए कहा कि निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक गरीबों के उत्थान के लिए काम करें। गांव-गांव जाकर गरीबों के दुख-दर्द को समझें और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करें। उन्होंने कहा कि राज्य, समाज और देश के विकास के लिए हमेशा अग्रसर रहना होगा एवं काम के माध्यम से विरोधियों को जबाव देना होगा।संजय प्रसाद यादव के साथ राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने भी मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

सारंडा में बचे हुए माओवादियों को पकड़ने के लिए झारखंड पुलिस ने शुरू किया पोस्टर अभियान
झारखंड हाई कोर्ट ने पीटीआर बाघ संरक्षण मामले में पीसीसीएफ को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का दिया निर्देश
झारखंड में 942 चिकित्सा पदाधिकारियों और मेडिकल शिक्षकों की बहाली शुरू
बिजली दरों में बढ़ोतरी का भाजपा ने किया विरोध
झारखंड से तस्करी कर लाई गई आदिवासी महिला दिल्ली में गंभीर शोषण के बाद बचाई गई
झारखंड से तस्करी कर लाई गई आदिवासी महिला दिल्ली में गंभीर शोषण के बाद बचाई गई