झारखंड के 6 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
झारखंड में मानसून पूर्व गतिविधियों और बादलों की आवाजाही के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना हुआ है। आज भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), रांची द्वारा जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार सोमवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है।
मौसम केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटों में रांची में 1.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि कांके स्थित कृषि मौसम वेधशाला (एएमएफयू) में 2.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो राज्य में सबसे अधिक रही। हल्की बारिश और बादलों के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।
राज्य के प्रमुख शहरों में डालटनगंज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बोकारो में 37.1 डिग्री, चाईबासा में 36.8 डिग्री तथा जमशेदपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। हालांकि इन सभी शहरों का तापमान सामान्य से कम रहा।
छाए रहेंगे बादल, गरज-चमक के साथ बरकरार रहेगी हल्की बारिश
वहीं सरायकेला में 38.3 डिग्री सेल्सियस, पाकुड़ में 36.8 डिग्री तथा पूर्वी सिंहभूम के दरिसाई में 36.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं रांची एयरपोर्ट क्षेत्र का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में अधिक वृद्धि की संभावना नहीं है और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पहुंचेंगे रांची, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
झारखंड की आदिवासी महिला फूल कुमारी की सफलता 100 चूजों से शुरू किया कारोबार, अब सालाना 2.23 लाख रुपये की शुद्ध कमाई
झारखंड में डॉक्टरों ने विरोध-प्रदर्शन की घोषणा, दुर्गा पूजा के बाद काम बंद करने की चेतावनी
IIIT रांची में छात्र की मौत का शिक्षा मंत्रालय ने लिया संज्ञान
छठ से पहले रेलवे का तोहफा, आज से चलेगी टाटा-बक्सर स्पेशल ट्रेन