ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार फिल्म ‘मुफासा: द लॉयन किंग
मुफासा: द लायन किंग नहीं देखी है तो आपके लिए एक रोमांचक खबर है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। अब आप अपने घर में आराम से मुफासा की यात्रा का अनुभव कर सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म की ओटीटी प्रीमियर की तारीख का एलान कर दिया है।यह फिल्म बुधवार, 26 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाली है। ‘मुफासा: द लायन किंग’ जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ‘मुफासा की कहानी का अनुभव करने का समय आ गया है। मुफासा: द लायन किंग, 26 मार्च को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में जियो हॉटस्टार पर आ रही है।’बैरी जेनकिंस द्वारा निर्देशित ‘मुफासा: द लायन किंग’ फिल्म मुफासा की भावनात्मक कहानी पर आधारित है, जिसमें एक अनाथ से लेकर प्राइड लैंड्स के सम्मानित राजा तक के उसके परिवर्तन को दिखाया गया है। अपने माता-पिता को खोने के बाद मुफासा लायन टाका के साथ एक गहरा रिश्ता बनाता है और साथ मिलकर वे एक ऐसे सफर पर निकलते हैं, जो उनकी दोस्ती और पारिवारिक संबंधों को मुश्किल में ला देता है।

एसएस राजामौली ने धुरंथर 2 में माधवन की सशक्त भूमिका की प्रशंसा की
प्रियंका चोपड़ा के सामने ऑस्कर मंच पर लगा ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा
कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने की शादी
हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया दोस्ती भव्य जयपुर विवाह और तलाक की पूरी कहानी
आलिया भट्ट की फिल्म “अल्फा ” जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में आएगी
द केरल स्टोरी २ के निर्माताओं ने अदालत को फिल्म दिखाने से किया इनकार