10 साल की बच्ची को लेकर 5 घंटे तक भटकते रहे परिजन
पीएमसीएच में कुत्ते के काटने से बुरी तरह जख्मी 10 वर्षीय बच्ची के इलाज के लिए परिजन पांच घंटे तक भटकते रहे। भोजपुर के रहने वाले ददन गुप्ता की बेटी साजन कुमारी को सुबह 8 बजे कुत्ते ने नोच कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। जांघ के पास चार जगहों पर घाव बन गए थे और मांस बाहर निकल आया था।
भोजपुर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर उसे पीएमसीएच भेजा गया था। परिजन बच्ची को लेकर 12:30 बजे पीएमसीएच आ गए लेकिन शाम 5 बजे तक इधर-उधर टरकाया जाता रहा। उनसे कहा गया कि एंटी रैबीज उपलब्ध नहीं है। चिकित्सक ने बाहर से रैबीशिल्ड इंजेक्शन लाने को कहा।
बाहर से 1700 रुपए का इंजेक्शन मंगवाया गया और शाम करीब 5:30 बजे उसे टाटा वार्ड में भर्ती किया गया। इस संबंध में पूछने पर उपाधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि अस्पताल में एंटी रैबीज टीका उपलब्ध है। मरीज के परिजन को किसी दलाल ने ठगा होगा। वहीं, बच्ची के साथ आए मुन्ना कुमार ने बताया कि डॉक्टर ने ही इंजेक्शन लाने को कहा था।

आरबीआई गवर्नर ने आर्थिक संकेतकों के आधार वर्ष में संशोधन का किया स्वागत
IMD ने कहा कि छह जिलों में मौसम बहुत ज़्यादा ठंडा रहेगा
कोयला तस्करी मामले में ईडी ने बंगाल और झारखंड में 40 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की
BLO के लिए SIR ट्रेनिंग पूरे बंगाल में शुरू
उत्तर बंगाल आपदा: मृतकों की संख्या 39 पहुंची
झारखंड समाचार: झारखंड के मंत्री हफीजुल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती