फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई धीमी हुई
एसएस राजामौली और प्रभास की जोड़ी वाली फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार अब थमती नजर आ रही है। रिलीज़ के सिर्फ छह दिन बाद ही फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास स्टारर ‘बाहुबली द एपिक’ ने पहले दिन 9.65 करोड़ की मजबूत ओपनिंग की थी। लेकिन अब छठे दिन इसकी कमाई घटकर 1.50 करोड़ रह गई है, जो रिलीज के बाद से अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब 29.65 करोड़ के करीब पहुंचा है। गौरतलब है कि ‘बाहुबली द एपिक’ को ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ के अनदेखे दृश्यों को जोड़कर तैयार किया गया है, लेकिन दर्शकों का शुरुआती जोश अब ठंडा पड़ता दिख रहा है।

एसएस राजामौली ने धुरंथर 2 में माधवन की सशक्त भूमिका की प्रशंसा की
प्रियंका चोपड़ा के सामने ऑस्कर मंच पर लगा ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा
कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने की शादी
हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया दोस्ती भव्य जयपुर विवाह और तलाक की पूरी कहानी
आलिया भट्ट की फिल्म “अल्फा ” जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में आएगी
द केरल स्टोरी २ के निर्माताओं ने अदालत को फिल्म दिखाने से किया इनकार