महागठबंधन में तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री पद के चेहरा
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के भीतर लंबे समय से चल रही सीट बंटवारे की खींचतान आखिरकार खत्म हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, राजद नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने पर सहमति बन गई है।
गुरुवार को पटना के होटल मौर्या में राजद, कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। सम्मेलन स्थल पर तेजस्वी यादव की बड़ी तस्वीरों वाले पोस्टर और बोर्ड लगाए गए हैं। पोस्टरों पर कांग्रेस या अन्य दलों के नेताओं की तस्वीरें नहीं दिख रही हैं, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि महागठबंधन में अब तेजस्वी को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा जाएगा।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने बुधवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पटना भेजा था। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इसके बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सहमति बनी। माना जा रहा है कि आज की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होने की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।
वहीं, विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के उम्मीदवार आज अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इस चरण में 122 सीटों के लिए 1761 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच के बाद 578 नामांकन रद्द हुए और 2103 नामांकन को मान्यता दी गई है।

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’
प्रधानमंत्री मोदी रांची लोकसभा क्षेत्र में दो अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी का 6 दिवसीय यूरोप दौरा
भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर देशभर में श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी ने नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
विकसित भारत के निर्माण के लिए बाबासाहेब के विचार प्रासंगिकः ओम बिरला