फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के टाइटल ट्रैक में शनाया कपूर ने चुराया सबका दिल
शनाया कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के टाइटल ट्रैक में सबका दिल चुरा लिया। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री अपनी शुरूआत कर रही है। इस फिल्म में वह विक्रंत मैसी के साथ नजर आयेंगी। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक जैसे ही रिलीज़ हुआ, सोशल मीडिया पर मानो एक सुरीला तूफ़ान आ गया। जुबिन नौटियाल की आवाज़ और विशाल मिश्रा की धुन तो पहले ही जादू कर रही थी,लेकिन जो सबसे ज़्यादा छा गई, वो थीं शनाया कपूर, जिनकी आंखों ने शब्दों से ज़्यादा कह दिया।
इस फिल्म में शनाया बनी हैं सबा, एक नेत्रहीन लड़की जो पहली मोहब्बत की मीठी-बेचैन गलियों में भटक रही है। इस गाने में वो हर फ्रेम में ऐसे चमकती हैं जैसे बारिश में धूप की किरण। ना कोई बड़ा डायलॉग, ना कोई ड्रामा, बस उनकी अदाओं में, उनके इशारों में, और उनके एक्सप्रेशन्स में है सारा जादू।शनाया और विक्रांत मैसी की केमिस्ट्री मानो किसी पुराने लव लेटर की तरह दिल को छू जाती है।थोड़ी शरारत, थोड़ी तड़प और बहुत सारा एहसास।इस गाने में शनाया की परफॉर्मेंस देखकर लगता नहीं कि ये उनके करियर की शुरुआत है। सबा के किरदार को उन्होंने बड़े ही नाज़ुक और समझदार अंदाज़ में निभाया है। बिना बोले भी उनके एक्सप्रेशन्स बोलते हैं।
ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को मानसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स ने को प्रोड्यूस किया है। निर्देशन संतोश सिंह का है और कहानी मानसी बागला ने लिखी और रची है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर अभिनीत यह रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

नेटफ्लिक्स पर धुरंधर पाकिस्तान में नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है
‘डोंट बी शाय’ में दिखेगा आलिया भट्ट का रोमांटिक अंदाज़
रणवीर सिंह पर ‘चावंडी देवी’ का अपमान करने का मामला दर्ज
फिल्म बॉर्डर 2 ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये कमाए
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना-स्टारर ‘रानाबाली’ सितंबर में रिलीज होगी
‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ से पहले सनी देओल ने INS विक्रांत पहुंचे