झारखंड में आज बारिश और ओलावृष्टि संभव
झारखंड में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात और ओला (पत्थर) गिरने की आशंका भी जतायी है. सबसे अधिक प्रभावित जिला जमशेदपुर हो सकता है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड पर पड़ रहा है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी की तरफ से आ रही नम हवाओं के कारण तेज बारिश हो सकती है. साथ ही वज्रपात व ओला गिर सकता है.बल्कि थोड़ी देर के लिए बारिश होने के बाद रूक जायेगी. मौसम की यह स्थिति कल ( 4 अप्रैल ) को भी ऐसी ही रहेगी. लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. पांच ( 5 अप्रैल ) को मौसम साफ हो जायेगा. जिसके बाद गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है. अभी झारखंड के अलग-अलग जिलों में 33 से 37 डिग्री अधिकतम तापमान रह रहा है. पांच अप्रैल से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की रिपोर्ट है. गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी है. ताकि तेज धूप के कारण लोग बीमार ना पड़ें.

हेमंत सोरेन का शीश महल विवाद झारखंड में ६९ करोड़ रुपये के नए मुख्यमंत्री आवास पर सियासी घमासान
बलात्कार हत्या मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान पुलिस के सुस्त रवैये पर लगाई फटकार
झारखंड की महिला माओवादी ने ओडिशा की राउरकेला पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
निलंबित झारखंड आईएएस अधिकारी विनय चौबे को आय से अधिक संपत्ति के मामले में मिली डिफ़ॉल्ट बेल
ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में प्रसव के बाद महिला की मौत परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप