झारखंड मे कोविड-19 की स्थिर लहर से एक व्यक्ति की मौत
झारखंड की राजधानी रांची में कोविड-19 से पीड़ित 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जो राज्य में मौजूदा लहर में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मरीज का यहां राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज चल रहा था। रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने कहा, “मरीज कई बीमारियों से ग्रसित था और कोरोना वायरस से भी संक्रमित था।” स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, झारखंड में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या फिलहाल छह है। इस साल एक जनवरी से अब तक नौ मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। राज्य में इस साल कोविड का पहला मामला 24 मई को सामने आया था, जब मुंबई से लौटे एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

विकसित भारत’ के दृष्टिकोण में बुजुर्गों की अनदेखी; लंबी उम्र को अधिकार बनाने की जरूरत
भारत में मुख कैंसर का बढ़ता खतरा: शराब, तंबाकू और खराब दांतों का घातक प्रभाव
गले की ‘गुप्त’ ग्रंथि बदल सकती है इलाज का तरीका
बुखार को दबाना नहीं, समझना ज़रूरी है
वैज्ञानिक रिसर्च ने तोड़ा भ्रम—महिलाएं ‘कमजोर’ नहीं, सहनशील हैं
शराब का सेवन और हृदय रोग: डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी