बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे दमदार कलाकारों से सजी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने महज एक हफ्ते के भीतर दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अब तक करीब 213 करोड़ रुपये का वैश्विक कारोबार किया है, जबकि भारत में इसकी कमाई 148 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
फिल्म को खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। पूरे सप्ताह फिल्म की कमाई में मजबूती बनी रही और गुरुवार को भी इसने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया। रात के शो में दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। देशभर में फिल्म की ऑक्युपेंसी करीब 43 प्रतिशत रही, जबकि लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में यह आंकड़ा 60 प्रतिशत से भी ज्यादा दर्ज किया गया।
दुनियाभर में 213 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को मिल रही मजबूत प्रतिक्रिया ने इसकी कमाई को रफ्तार दी है। अब फिल्म की नजर टॉप तीन में जगह बनाने पर है। आने वाले दिनों में इसकी कमाई किस स्तर तक पहुंचती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

‘अगर मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वह सिर्फ सतीश था’ : अनिल कपूर
प्रियंका चोपड़ा ने सैफ अली खान की फिल्म से बनाई दूरी
रेमो डिसूजा की डांस यूनिवर्स में राघव जुयाल की वापसी, मुख्य भूमिका में आएंगे नजर
यश के रावण अवतार पर आर्य बब्बर ने उठाए सवाल, फिल्म दो भागों में रिलीज होगी
सिनेमाघरों में गूंजी ‘जेलर 2’ की दहाड़, जानिए रजनीकांत की इस फिल्म का पहले दिन का हाल
आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की गर्लफ्रेंड्स पर की बात, शादी की अफवाहों पर भी दी सफाई