सिलीगुड़ी में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार
नक्सलबाड़ी ब्लॉक के हातिघिसा में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम सरोज टोप्पो, पंकज महतो और रोशन कुमार महतो है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग सोमवार रात अपने घर के बाहर फोन पर बात कर रही थी। आरोप है कि तभी दो स्थानीय युवकों ने नाबालिग को मुंह दबाकर जबरन उठाकर चाय बागान ले गए। इसके बाद तीनों युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए।
बाद में पीड़ित नाबालिग ने घर वालों को घटना की जानकारी दी। उसी रात परिवार के तरफ से नक्सलबाड़ी थाने में तीनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। नक्सलबाड़ी पुलिस ने जांच शुरू की और तीन युवकों को घटना के कुछ घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ नक्सलबाड़ी नेहा जैन ने बताया कि नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन युवक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि घटनास्थल से कई प्रमाण भी संग्रह किए गए है। आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

आरबीआई गवर्नर ने आर्थिक संकेतकों के आधार वर्ष में संशोधन का किया स्वागत
IMD ने कहा कि छह जिलों में मौसम बहुत ज़्यादा ठंडा रहेगा
कोयला तस्करी मामले में ईडी ने बंगाल और झारखंड में 40 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की
BLO के लिए SIR ट्रेनिंग पूरे बंगाल में शुरू
उत्तर बंगाल आपदा: मृतकों की संख्या 39 पहुंची
झारखंड समाचार: झारखंड के मंत्री हफीजुल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती