भारत के शीर्ष अस्पताल के रूप में मेदांता लगातार सातवें वर्ष
ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड द्वारा संचालित मेदांता – द मेडिसिटी, गुरुग्राम को न्यूजवीक की प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड्स बेस्ट हॉस्पिटल्स 2026’ रैंकिंग में भारत का नंबर 1 अस्पताल का दर्जा दिया गया है, जिसका संचालन स्टेटिस्टा इंक. के साथ साझेदारी में किया गया है। यह लगातार सातवां वर्ष है जब मेदांता को विश्व के अग्रणी अस्पतालों में स्थान मिला है, जो स्वास्थ्य सेवा उत्कृष्टता में इसके नेतृत्व की पुष्टि करता है। 2026 की रैंकिंग में भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, जापान, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट्स समेत 32 देशों के 2,500+ अस्पतालों को इवैल्यूएट किया गया। यह मूल्यांकन हजारों चिकित्सा विशेषज्ञों की सिफारिशों, रोगी अनुभव डेटा, अस्पताल गुणवत्ता मानकों और रोगी-रिपोर्टेड आउटकम मेजर्स (पीआरओएमएस) कार्यान्वयन सर्वेक्षण पर आधारित था – जिससे एक व्यापक और रोगी-केंद्रित मूल्यांकन ढांचा सुनिश्चित हुआ।
इस उपलब्धि पर अपने विचार साझा करते हुए, मेदांता के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश त्रेहान ने कहा, “भारत में नंबर 1 अस्पताल के रूप में मान्यता प्राप्त करना नैदानिक उत्कृष्टता, नवाचार और रोगी-केंद्रित देखभाल के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मेदांता में, हम निरंतर उन्नत उपचारों में अग्रणी बनने, अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाने और परिणामों में सुधार करने के लिए प्रयासरत हैं, साथ ही विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए सुलभ बनाने का प्रयास करते हैं, जो हमारे मार्गदर्शक दर्शन ‘हर एक जान अनमोल’ के अनुरूप है।”
मेदांता को लगातार मिल रही मान्यताएं चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और डिजिटल परिवर्तन पर इसके अटूट ध्यान को रेखांकित करती हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और स्वचालन में रणनीतिक निवेश के माध्यम से, अस्पताल उन्नत बुनियादी ढांचे को अत्याधुनिक तकनीकों के साथ एकीकृत करता है ताकि नैदानिक परिणामों और रोगी अनुभव को बढ़ाया जा सके। यह अनुसंधान को आगे बढ़ाने, चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने और भारत और उससे बाहर के रोगियों को उच्च गुणवत्ता वाली, सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सर्वेक्षण का लिंक: https://rankings.newsweek.com/worlds-best-hospitals-2026

एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड
टीएमपीवी ने स्थापित किया नया मानदंड पेट्रोल आईसीएनजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च की नेक्स्ट जेन टियागो
भारत में औद्योगिक उत्पादन अप्रैल में 4.9 प्रतिशत बढ़ा
धनबाद में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मणिपाल अस्पताल ने तंत्रिका संबंधी देखभाल में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला
रांची के भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल ने दिल का दौरा पड़ने के बाद 58 वर्षीय व्यक्ति की जान 26 मिनट में बचा ली
मणिपाल अस्पताल रांची ने किया दुर्लभ डबल हिप रिप्लेसमेंट, 30 वर्षीय मरीज की गतिशीलता को किया बहाल