सबका कल्याण हो, देश आगे बढ़े, सेना को शुभकामनाएं : सीएम ममता बनेर्जी
कवि गुरु रविंद्रनाथ टैगोर के 164 वे जन्मदिवस के मौके पर राज्य सरकार की ओर से कविप्रणाम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सभी का कल्याण हो और देश का कल्याण हो। मैं यही चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करने वाले सेनावाहिनी को हम लोग अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं और धन्यवाद भी दे रहे हैं। ममता ने कहा कि कवि गुरु की कविता हमें राह दिखाती है सभी स्मरण और शिक्षा कवि गुरु की कविताओं में झलकता है।
उन्होंने कहा कि रवीन्द्रनाथ टैगोर के सम्मान ने पूरे वर्ष हमें उनकी कविताओं को प्रासंगिक मानकर आगे बढऩा चाहिए।इस मौके पर ममता ने कहा कि कवि गुरु ने हमें सिखाया है कि हम अपने कदम से कभी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि राज्य में रविंद्र की चर्चा बहुत कम होती है वहीं दूसरे राज्यों में और सीरियल में इसी चर्चा ज्यादा होती है यह देखकर दुख लगता है। ममता ने कहा कि मैं चाहती हूं कि सबका कल्याण हो और देश आगे बढ़े। मौके पर मुख्यमंत्री ने रविंद्र संगीत गाकर सभी का सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। कार्यक्रम के दौरान में मेयर फिरहाद हकीम, मंत्री अरूप विश्वास, मंत्री इंद्रनिल सेन के अलावा मुख्य सचिव मनोज पंत, पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा उपस्थित थे। बारी-बारी से सभी ने रविंद्र नाथ के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान टॉलीवुड के संगीतकारों ने रविंद्र संगीत गाकर कवि गुरु को श्रद्धांजलि दी।
ममता बनर्जी ने गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक भावनात्मक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि केवल 25 बैशाख आज की बंगाली तारीख) ही नहीं, बल्कि हर दिन गुरुदेव हमारे जीवन, भाषा और आशा में जीवंत हैं।
ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से रवींद्रनाथ ठाकुर की प्रसिद्ध कविता जहां मन में कोई भय ना हो… की कुछ पंक्तियां साझा करते हुए लिखा—कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर के जन्मदिवस पर हमारे प्राणों के ठाकुर को हम अपनी अंतरतम श्रद्धा और प्रणाम अर्पित करते हैं। उन्होंने आगे लिखा, सिर्फ 25 बैशाख नहीं, प्रतिदिन हम उन्हें स्मरण करते हैं। हमारे दिशा, हमारी भाषा, हमारी आशा- हर कुछ में वे ही हैं। पूरी दुनिया आज भी उनकी रचनाओं के आलोक से आलोकित हो रही है।

झारखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने आदित्य साहू
जवाहरलाल नेहरू सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के पक्ष में नहीं थे : पीएम मोदी
राजनाथ पहुंचे बांग्लादेश उच्चायोग, खलिदा जिया को दी श्रद्धांजलि
चुनाव आयोग ने 5 राज्यों और 1 UT में SIR प्रोसेस की डेडलाइन बढ़ाई
सीएम हेमंत सोरेन ने आदिवासी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की
जमीन घोटाला केस में सोरेन सोरेन को कोर्ट से राहत