झारखंड बिज़नेस रिफॉर्म्स में टॉप परफॉर्मर के तौर पर उभरा
बिजनेस रिफार्म एक्शन प्लान सर्वे (बीआरएपी) में झारखंड को टॉप अचीवर अवार्ड मिला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच, कुशल नेतृत्व और सार्थक प्रयासों से राज्य आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय-डीपीआइआइटी द्वारा यह अवार्ड प्रदान किया जाता है। उद्योग सचिव अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक विशाल सागर एवं प्रबंध निदेशक, जियाडा वरुण रंजन ने अवार्ड प्राप्त करने के बाद बुधवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड को यह सम्मान बिजनेस एंट्री, कंस्ट्रक्शन परमिट, लेबर रेगुलेशन और सर्विस सेक्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला है। मुख्यमंत्री ने इस सम्मान के लिए अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि ये उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। ऐसे सम्मान से और बेहतर करने की हमें प्रेरणा मिलती है। सरकार राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास में नित्य नई ऊंचाइयों को हासिल कर रहा हमारा झारखंड मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के समन्वित प्रयास का नतीजा है कि झारखंड विकास के मामले में नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस कड़ी में जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, सरकार उससे पीछे नहीं हटेगी। राज्य हित में हमारी सरकार लगातार योजनाएं बना रही है। इन योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन हो, इसमें हर अधिकारी की अहम भूमिका है। सभी के प्रयासों से हम एक नया और विकसित झारखंड बनाने में निश्चित तौर पर कामयाब होंगे। क्या है बिजनेस रिफार्म्स एक्शन प्लान अवार्ड केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय- डीपीआइआइटी के इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत बिजनेस रिफार्म्स एक्शन प्लान का उद्देश्य प्रमुख नियामक और शासन संकेतकों पर राज्यों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना है। इसके जरिए राज्यों में प्रतिस्पर्धी और सुधार-उन्मुख कारोबारी माहौल को बढ़ावा देना है। झारखंड को यह सम्मान प्राप्त होना औद्योगिक निवेश के प्रति राज्य की मजबूत प्रतिबद्धता, नीतिगत नवाचार, डिजिटल और संस्थागत दक्षता को दर्शाता है। झारखंड आज पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यापार करने में सहूलियत को बढ़ावा देने वाली पहलों के माध्यम से देश के सबसे प्रगतिशील और निवेश अनुकूल राज्य के रूप में स्थापित हो रहा है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम चुनावों के लिए २१ उम्मीदवारों की सूची जारी की
झारखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए १,२०० से अधिक डॉक्टरों की करेगी नियुक्ति
झारखंड में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना आईएमडी ने इस सप्ताह के अंत में गरज के साथ बौछारें पड़ने का भी अनुमान लगाया
महिला सशक्तिकरण के कार्यों के लिए झारखंड की विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स सीसीआई पुरस्कार से सम्मानित
झारखंड के हजारीबाग में टीएसपीसी के आठ माओवादी गिरफ्तार
झारखंड ने जी-रैम को नकारा मनरेगा के स्वरूप को बनाए रखने पर जोर