आईटीसी के लाभ में मामूली बढ़ोतरी; ६.५ रुपये के अंतरिम लाभांश की घोषणा
प्रमुख बहुक्षेत्रीय कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने दिसंबर २०२५ को समाप्त हुई तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली रूप से बढ़कर ५,०१८ करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में ५,०१३ करोड़ रुपये था। मुनाफे के साथ-साथ कंपनी के राजस्व में भी वृद्धि देखी गई है। इस तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व बढ़कर २१,७०७ करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह २०,३५० करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।
वित्तीय प्रदर्शन के साथ-साथ आईटीसी के निदेशक मंडल ने अपने शेयरधारकों के लिए लाभांश की भी घोषणा की है। कंपनी ने ३१ मार्च, २०२६ को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए एक रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर ६.५ रुपये के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है और राजस्व में लगातार सुधार कर रही है।

भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल, रांची में फूड पाइप फटने के इलाज की अभूतपूर्व तकनीक
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के चलते कच्चा तेल 104 डॉलर प्रति बैरल के पार
देवघर में आयोजित आउटरीच कार्यक्रम के दौरान मणिपाल अस्पताल के ईएम बाईपास ने न्यूरोसर्जरी और पल्मोनोलॉजी में हुई प्रगति को उजागर किया
भारत के शीर्ष अस्पताल के रूप में मेदांता लगातार सातवें वर्ष
एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट के पशु विकास दिवस ने ‘सर्वोत्तम सेवा’ के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाया
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने देवघर शाखा के शुभारंभ के साथ झारखंड में अपनी पहुंच का विस्तार किया