अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता के लिए भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध
भारत ने कहा है कि उसको और अफगानिस्तान को पाकिस्तान की ओर से जारी सीमापार आतंकवाद स्वीकार्य नहीं है। दोनों देश अपनी संप्रभुता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि ऐसा लगता है कि पाकिस्तान यह मान रहा है कि उसे बिना किसी दंड के सीमापार आतंकवादी गतिविधियां संचालित करने का अधिकार है। उसके पड़ोसी इसे अस्वीकार्य मानते हैं। भारत अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों के बीच मध्यस्ता के बावजूद सीमा और संघर्ष के मुद्दों पर वार्ता विफल रही है।

भारत-ताइवान व्यापार 17% बढ़कर 12 अरब डॉलर के पार पहुँचा
दुनिया के 160 देशों में 1.08 लाख से ज्यादा अमेरिकी सैनिक तैनात
बांग्लादेश सोमवार से भारतीयों के लिए टूरिस्ट वीज़ा सर्विस पूरी तरह से बहाल करेगा
पूर्वी नेपाल में 4 तीव्रता का भूकंप आया
नेपाल से भारत में घुसने के प्रयास में नाइजीरिया का नागरिक गिरफ्तार
दुबई बना उच्च शिक्षा हब, 42% अंतरराष्ट्रीय छात्र भारतीय: रिपोर्ट