बर्फीली हवाएं बरपाएगी कहर,10 से नीचे जा सकता पारा
झारखंड में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दिनों में 3-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान सुबह में धुंध छाए रहेंगे फिर बाद में आंशिक रूप से बादल छाने की उम्मीद है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि तीन नवंबर से राज्य के पारा ज्यादातर जगहों पर 10 से नीचे जा सकता है। इससे कड़ाके की ठंड पूरे झारखंड में महसूस होने की उम्मीद है। इसे लेकर विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। मौसम विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से भले आपको रात के समय ठंड थोड़ी कम लगे, लेकिन सुबह में अच्छा खासा घना कोहरा और दोपहर में बर्फीली ठंडी हवा और शीतलहर चलने की पूरी संभावना है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम चुनावों के लिए २१ उम्मीदवारों की सूची जारी की
झारखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए १,२०० से अधिक डॉक्टरों की करेगी नियुक्ति
झारखंड में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना आईएमडी ने इस सप्ताह के अंत में गरज के साथ बौछारें पड़ने का भी अनुमान लगाया
महिला सशक्तिकरण के कार्यों के लिए झारखंड की विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स सीसीआई पुरस्कार से सम्मानित
झारखंड के हजारीबाग में टीएसपीसी के आठ माओवादी गिरफ्तार
झारखंड ने जी-रैम को नकारा मनरेगा के स्वरूप को बनाए रखने पर जोर