भारतीय टीम के चयन में मेरा कोई रोल नहीं: मोर्ने मोर्केल
भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम की हार में टीम चयन को एक बड़ी वजह बताया जा रहा है। इस विषय पर बोलने से भारतीय टीम का कोई कोचिंग स्टाफ बचना चाहता है। इसका उदाहरण गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल के प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिला। मोर्केल टीम चयन में अपनी भूमिका से बचते हुए नजर आए। शुक्रवार को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्ने मोर्कल ने टीम चयन से जुड़े सवाल से खुद को अलग कर लिया। मोर्कल ने कहा, “मैं असल में टीम चयन में शामिल नहीं हूं। मैं यह गौतम, चयनकर्ताओं और कप्तान पर छोड़ता हूं, इसलिए मैं इस पर कोई कमेंट नहीं कर सकता। गेंदबाजी कोच के बयान से स्पष्ट है कि वह टीम चयन से जुड़े सवालों और विवादों से बचना चाहते हैं। मोर्कल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुने गए तीन युवा तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को समर्थन देने की बात करते हुए कहा कि तीनों के लिए यह एक शानदार मौका है। हम हमेशा इन लोगों को ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहते हैं। वनडे सीरीज उनके लिए खुद को परखने का एक अच्छा मौका होगा। मैं इस सीरीज में उनके अच्छे प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हूं।

विराट कोहली रोहित शर्मा और भारतीय क्रिकेट उनके भविष्य पर स्पष्टता के हकदार हैं न कि टालमटोल के
शुभमन गिल की नज़रें २०२७ विश्व कप पर २०२३ की हार का बदला लेने और भारत को चैंपियन बनाने का संकल्प
अनुष्का मुंडा झारखंड के छोटे से गाँव से भारतीय महिला फुटबॉल तक का प्रेरणादायक सफर
टी-२० वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अश्विन की चेतावनी वरुण चक्रवर्ती पर शुरुआत में हमला करें”
इशान किशन ICC T20I बैटिंग रैंकिंग में 8वें नंबर पर पहुंचे
नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा को पहले रनों की तलाश, सुपर ८ से पहले लय पाने की कोशिश