झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन
झारखंड के पूर्व मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक का मंगलवार सुबह निधन हो गया. 83 वर्षीय मन्नान मल्लिक ने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है.
मन्नान मल्लिक के निधन की खबर से धनबाद समेत पूरे झारखंड और बिहार कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल की पत्नी और धनबाद की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने भी दुख जताया है.

रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
MBBS नामांकन को लेकर रिम्स में बढ़ी सीटें, 180 की जगह अब 250 सीटों पर दाखिला
FSL भर्ती परीक्षा रद्द होने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सरकार और JPSC से जवाब तलब
झारखंड को 22 हजार करोड़ नुकसान का दावा
राँची में बिजली आपूर्ति मजबूत करने की तैयारी
छात्रों के लिए बड़ी राहत! पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की लास्ट डेट बढ़ी, 25 सितंबर तक करें अप्लाई