प्राइवेट कर्मचारियों के लिए EPFO पेंशन में बढ़ोतरी की संभावना
इस दिवाली प्राइवेट कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है. अनुमान है कि EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कर्मचारियों की बेहतरी के लिए चलाए जाने वाली एम्प्लॉयी पेंशन स्कीम के तहत मिनिमम पेंशन राशि को बढ़ा सकता है. दरअसल, 10 और 11 अक्टूबर को EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक बेंगलुरु में होनी थी. इस मीटिंग में कर्मचारियों की पेंशन में बढ़ोतरी को लेकर गुड न्यूज मिलने की संभावनाएं लग रही है. कर्मचारी अब भी ईपीएफओ की तरफ से जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं. कर्मचारियों के मुताबिक, एम्पलॉयी पेंशन स्कीम में मिनिमम पेंशन राशि काफी कम है. साल 2014 में तय की गई एम्प्लॉयी पेंशन स्कीम (EPS) की मिनिमम पेंशन राशि 1000 रूपये पर मंथ है, जिसे एम्प्लॉयी लगातार बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते दिनों हुई बैठक में इसे 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने के अनुमान है. ऐसे में इस पेंशन राशि के बढ़ने से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी और उनकी कई साल की मांग पूरी हो जाएगी. क्यों हो रही पेंशन बढ़ाने की मांग? एम्पलॉयीज का कहना है कि बदलते समय के साथ अब बाजार में हो रही महंगाई के हिसाब से पेंशन स्कीम से मिलने वाले 1000 रुपये काफी कम हैं. ऐसे में ट्रेड यूनियन और पेंशन का लाभ लेने वाले लोगों के यूनियंस काफी लंबे समय से इस राशि को बढ़ाकर 7500 रुपये करने की डिमांड कर रहे हैं. हालांकि, रिपोर्टस के अनुसार CBT ने पेंशन में सीधे 7.5 गुना की बढ़ोतरी से साफ इनकार कर दिया है.

भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल, रांची में फूड पाइप फटने के इलाज की अभूतपूर्व तकनीक
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के चलते कच्चा तेल 104 डॉलर प्रति बैरल के पार
देवघर में आयोजित आउटरीच कार्यक्रम के दौरान मणिपाल अस्पताल के ईएम बाईपास ने न्यूरोसर्जरी और पल्मोनोलॉजी में हुई प्रगति को उजागर किया
भारत के शीर्ष अस्पताल के रूप में मेदांता लगातार सातवें वर्ष
एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट के पशु विकास दिवस ने ‘सर्वोत्तम सेवा’ के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाया
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने देवघर शाखा के शुभारंभ के साथ झारखंड में अपनी पहुंच का विस्तार किया