झारखंड में बिजली हुई महंगी, 1 मई से लागू हुई नई दरें
झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) ने बुधवार को राज्य में बिजली दरों में औसतन 6.34% की बढ़ोतरी की घोषणा की। संशोधित दरें 1 मई से प्रभावी होंगी। नई दरों के अनुसार, ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को अब प्रति यूनिट ₹6.70 चुकाने होंगे, जो पहले ₹6.30 थे। वहीं, शहरी उपभोक्ताओं के लिए दर ₹6.65 से बढ़ाकर ₹6.85 प्रति यूनिट कर दी गई है। हालांकि, जिन उपभोक्ताओं को प्रति माह 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती है, उन पर यह वृद्धि लागू नहीं होगी। राज्य में कुल लगभग 46 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से करीब 40 लाख इस मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले रहे हैं।गौरतलब है कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने दरों में 40.02% वृद्धि का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने आंकलन के बाद केवल 6.34% वृद्धि को मंजूरी दी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम चुनावों के लिए २१ उम्मीदवारों की सूची जारी की
झारखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए १,२०० से अधिक डॉक्टरों की करेगी नियुक्ति
झारखंड में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना आईएमडी ने इस सप्ताह के अंत में गरज के साथ बौछारें पड़ने का भी अनुमान लगाया
महिला सशक्तिकरण के कार्यों के लिए झारखंड की विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स सीसीआई पुरस्कार से सम्मानित
झारखंड के हजारीबाग में टीएसपीसी के आठ माओवादी गिरफ्तार
झारखंड ने जी-रैम को नकारा मनरेगा के स्वरूप को बनाए रखने पर जोर