‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारत में 150 करोड़ रुपये के पार
रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से तबाही मचा दी है. धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के पांच दिन पूरे कर लिए हैं. धुरंधर की मंडे टेस्ट में कमाई गिरी थी, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर फिर रफ्तार पकड़ी और कमाल कर दिया. धुरंधर ने पांच दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है. चलिए जानते हैं आखिर फिल्म ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर क्या गदर मचाया है.
फिल्म ने पहले दिन 28.60 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 33.10 करोड़ रुपये और तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 44.80 करोड़ रुपये का छप्पर फाड़ कलेक्शन किया था. फिल्म धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड पर भारत में कुल 106.50 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 160.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. अब फिल्म ने भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर 159.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने पांचवें दिन 28.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

एसएस राजामौली ने धुरंथर 2 में माधवन की सशक्त भूमिका की प्रशंसा की
प्रियंका चोपड़ा के सामने ऑस्कर मंच पर लगा ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा
कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने की शादी
हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया दोस्ती भव्य जयपुर विवाह और तलाक की पूरी कहानी
आलिया भट्ट की फिल्म “अल्फा ” जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में आएगी
द केरल स्टोरी २ के निर्माताओं ने अदालत को फिल्म दिखाने से किया इनकार