टाटा स्टील गम्हरिया में बोनस समझौता संपन्न, 672 कर्मचारियों को मिलेगा 4.71 करोड़ रुपये
टाटा स्टील गम्हरिया प्लांट में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस को लेकर प्रबंधन और टाटा कामगार यूनियन के बीच समझौता संपन्न हो गया। समझौते पर 3 सितंबर 2026 को हस्ताक्षर किए गए। इस वर्ष कंपनी के 672 कर्मचारियों के बीच कुल 4.71 करोड़ रुपये बोनस के रूप में वितरित किए जाएंगे।
समझौते के तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 32,831 रुपये और अधिकतम 72,407 रुपये बोनस मिलेगा। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में 773 कर्मचारियों के बीच कुल 4.06 करोड़ रुपये बोनस का भुगतान किया गया था। उस समय न्यूनतम बोनस 30,581 रुपये और अधिकतम 65,218 रुपये था।
इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कर्मचारियों की संख्या 101 कम होने के बावजूद कुल बोनस भुगतान में करीब 65 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। न्यूनतम और अधिकतम बोनस राशि में भी बढ़ोतरी हुई है।
बोनस समझौते के अवसर पर प्रबंधन की ओर से सीपीओ अत्रेयी सान्याल, वाइस प्रेसिडेंट-ऑपरेशंस चैतन्य भानु, चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर जुबिन पालिया, चीफ एचआरबीपी यशवंत कुमार पांडे, चीफ-गम्हरिया प्लांट रंजन कुमार सिंह तथा एचआर हेड-गम्हरिया प्लांट रोहन कुमार मौजूद थे।
वहीं, टाटा कामगार यूनियन की ओर से अध्यक्ष बी.के. डिंडा, महामंत्री विकास कुमार सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष देवोजित पाल ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

अब WhatsApp से करें बिजली-गैस समेत 30 तरह के बिलों का भुगतान, ऐसे करें पेमेंट
सिर्फ ₹36,099 से शुरू कीमत, 65kmph की टॉप स्पीड; Ather-Hero से अलग ये EV है खास
अगस्त में GST कलेक्शन ₹2 लाख करोड़ तक पहुँचा
चीनी की जमाखोरी पर सरकार की सख्ती, 4,000 से घटाकर 2,000 क्विंटल हुई स्टॉक सीमा
ईरान-अमेरिका तनाव का असर कच्चे तेल में उछाल ब्रेंट क्रूड फिर 90 डॉलर के पार
रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ के करीब,निर्यात 39 हजार करोड़ तक पहुंचा: राजनाथ सिंह