गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची के भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल में 1000 से अधिक लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया
भारत के अग्रणी हेल्थकेयर प्रदाताओं में से एक मणिपाल हॉस्पिटल्स ग्रुप की इकाई, भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल्स, रांची ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस शिविर को लोगों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली, जिसमें रांची एवं झारखंड के अन्य हिस्सों से 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। यह भागीदारी निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है।
₹260 की किफायती दर पर उपलब्ध यह विशेष स्वास्थ्य पैकेज क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक विविधता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था, ताकि समाज के सभी वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण निवारक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें। इस पैकेज में रैंडम ब्लड शुगर (RBS), कम्प्लीट ब्लड काउंट (CBC), लिपिड प्रोफाइल, लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT), ईसीजी स्क्रीनिंग, फाइब्रोस्कैन, बोन मिनरल डेंसिटी (BMD), आंखों की जांच, तथा इंटरनल मेडिसिन परामर्श शामिल थे। प्रतिभागियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अस्पताल परिसर में एक विशेष गेम ज़ोन भी बनाया गया था, जहां लोग स्वास्थ्य जांच के दौरान तनाव मुक्त होकर समय बिता सके।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री आबिद तौकीर, हॉस्पिटल डायरेक्टर, भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल्स, रांची ने कहा, “गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमारा उद्देश्य समुदाय के लिए निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को किफायती और सुलभ बनाना था। गंभीर बीमारियों की रोकथाम में समय पर जांच और शुरुआती निदान की अहम भूमिका होती है। इस पहल के माध्यम से हम लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और सक्रिय बनने के लिए प्रेरित करना चाहते थे। शिविर में मिली व्यापक भागीदारी समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” यह पहल क्षेत्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल और सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अस्पताल के निरंतर प्रयासों को और मजबूत करती है।

श्याम स्टील ग्रुप ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत किया, मजबूत बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और समावेशी विकास के प्रयासों का हवाला दिया
बजट दो हज़ार छब्बीस के बाद पीएसयू बैंक शेयरों में नौ प्रतिशत तक की भारी गिरावट; जानिए मुख्य कारण
रुपया 37 पैसे उछलकर USD के मुकाबले 91.56 पर
आईटीसी के लाभ में मामूली बढ़ोतरी; ६.५ रुपये के अंतरिम लाभांश की घोषणा
एयरटेल अपने ३६ करोड़ ग्राहकों को देगा एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा
डेटा प्राइवेसी अब केवल नियम नहीं, बल्कि भरोसे का मामला: एयोन विशेषज्ञ