झारखंड में 24 मई तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट
झारखंड के विभिन्न जिलों में 24 मई तक हल्की बारिश होने, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी की गति से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी गया है। इस सम्बंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा विभाग ने 23 और 24 मई को भी राज्य के कई स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की जानकारी दी है।
हालांकि पलामू इलाके में अभी प्रचंड गर्मी है। इस इलाके में तापमान 42 डिग्री के पार है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में गर्मी में कमी है। इन इलाकों में तापमान 34-35 डिग्री के आसपास है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश होने से तापमान में पांच-छह डिग्री की गिरावट हुई है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
वहीं सोमवार को रांची में मौसम साफ रहा। बीच-बीच मे बादल छाए रहे और मध्यम दर्जे की हवाएं चली।
रांची में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री, जमशेदपुर में 34.5, डाल्टेनगंज में 42.2 बोकारो में 34.5 और चाईबासा में तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

झारखंड में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना आईएमडी ने इस सप्ताह के अंत में गरज के साथ बौछारें पड़ने का भी अनुमान लगाया
महिला सशक्तिकरण के कार्यों के लिए झारखंड की विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स सीसीआई पुरस्कार से सम्मानित
झारखंड के हजारीबाग में टीएसपीसी के आठ माओवादी गिरफ्तार
झारखंड ने जी-रैम को नकारा मनरेगा के स्वरूप को बनाए रखने पर जोर
झारखंड में 21 मार्च को तेज हवा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
ग्रेटर नोएडा के एक घर से तस्करी कर लाई गई झारखंड की लड़की को छुड़ाया गया