केनरा रोबेको ने झारखंड में निवेशक जागरूकता अभियान का किया विस्तार, जमशेदपुर पहुंची ‘निवेश बस यात्रा’
केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (केनरा रोबेको एएमसी) ने वित्तीय साक्षरता को मजबूत करने और म्यूचुअल फंड निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अपनी ‘निवेश बस यात्रा’ को झारखंड पहुंचाया है। केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड की निवेश प्रबंधक और भारत की दूसरी सबसे पुरानी म्यूचुअल फंड कंपनी के रूप में केनरा रोबेको इस पहल के जरिए लोगों को निवेश से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करा रही है।
निवेशक जागरूकता बस ने झारखंड में अपनी यात्रा की शुरुआत धनबाद से की। इसके बाद यह बोकारो स्टील सिटी और रांची होते हुए जमशेदपुर पहुंची। यह अभियान राज्य के प्रमुख शहरों में आगे भी जारी रहेगा। इसके तहत संवादात्मक सत्रों और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से निवेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, निवेश को लेकर आम गलतफहमियों को दूर करने और लोगों को सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
केनरा रोबेको एएमसी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजनीश नरूला ने कहा कि यह पहल अब तक असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, महाराष्ट्र और तमिलनाडु सहित 20 राज्यों तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य निवेश संबंधी जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक सुलभ बनाना और उन्हें दीर्घकालिक वित्तीय योजना के लिए प्रोत्साहित करना है।
कंपनी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी गौरव गोयल ने कहा कि समुदायों के साथ सीधे जुड़कर लोगों को निवेश के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देना और उन्हें जागरूक निवेश के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना इस पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
जमशेदपुर में इस अभियान से वेतनभोगी पेशेवरों, छोटे कारोबारियों और पहली बार निवेश करने वालों के बीच म्यूचुअल फंड उत्पादों को लेकर जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है। इससे संगठित निवेश विकल्पों में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और खुदरा निवेशकों का आधार मजबूत करने में मदद मिल सकती है।
दिसंबर 1987 में केनबैंक म्यूचुअल फंड के नाम से स्थापित केनरा रोबेको भारत की दूसरी सबसे पुरानी म्यूचुअल फंड कंपनी है।

15 दिसंबर से महंगे या सस्ते होंगे कार-बाइक इंश्योरेंस? रिन्यू कराने से पहले जान लें ये 5 अहम नियम
फॉर्च्यून सोयाबीन ऑयल ने छठ पर्व पर शुरू किया विशेष अभियान, बिहार के 7 शहरों के 20 प्रमुख घाटों पर करेगी व्यापक ब्रांडिंग
केनरा रोबेको ने ‘निवेश बस यात्रा’ के जरिए झारखंड में शुरू किया निवेशक जागरूकता अभियान
अल्ट्रावायलेट ने रांची में अपना पहला ‘यूवी स्पेस स्टेशन’ खोलकर रिटेल विस्तार में तेजी लाई
कैनरा रोबेको ने म्यूचुअल फंड निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बोकारो में पहुंचाई ‘निवेश बस यात्रा’
कैनरा रोबेको ने वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के लिए झारखंड में ‘निवेश बस यात्रा’ शुरू की