इंटक में हुई अंजनी पांडे की वापसी, मजदूरों के हक के लिए करेंगे काम
जमशेदपुर प्रमुख श्रमिक संगठन इंटक में एक बार फिर से पुराने और अनुभवी नेताओं में अंजनी पांडे व रवि नंदन सिंह की घर वापसी हुई है। इस मौके पर इंटेक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहां की अंजनी पांडे व रवि नंदन सिंह काफी समय से मजदूरों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते रहे हैं। संगठन में शामिल होने वाले नेताओं का मानना है कि इंटक जैसा मजबूत और सक्रिय मंच मजदूरों की सेवा के लिए सबसे बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।
मजदूर हितों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा संगठन
कार्यक्रम के दौरान अंजनी पांडे ने कहा कि देश की रीढ़ उद्योग हैं और उद्योगों की रीढ़ मेहनतकश मजदूर हैं। ऐसे में मजदूरों के हितों की रक्षा करना और उनके सुख-दुख में मजबूती से खड़े रहना उनकी प्राथमिकता होगी। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि इंटक के माध्यम से श्रमिकों को उनका बनता सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए वे पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे।
बेहतर कार्यशैली और संगठन पर भरोसा
बीच में कुछ समय के लिए अन्य संगठनों या गतिविधियों से जुड़े रहने के बाद, नेताओं ने यह महसूस किया कि इंटक की कार्यशैली और मजदूरों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता अद्वितीय है। यही कारण है कि उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ एक बार फिर इंटक का दामन थाम लिया है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि इन अनुभवी चेहरों के जुड़ने से मजदूर आंदोलन को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस मौके पर अंजनी पांडेय, रवि नंदन सिंह, शिखा चौधरी (राष्ट्रीय महिला संगठन सचिव), उषा सिंह (राष्ट्रीय महिला सचिव), मधुबाला (इंटक), परविंदर (उपाध्यक्ष, टिनप्लेट यूनियन), मनोज सिंह (महासचिव, टिनप्लेट यूनियन), नितेश शर्मा, अमित ओझा, विश्वजीत पांडा, मंटोष पांडेय , तबरेज और अमित सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

रेलवे का बड़ा तोहफा: अब शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में भी मान्य होगा पास, कम खर्च में तय कर सकेंगे यात्रा
ट्रेन में मोबाइल, लैपटॉप और पावर बैंक चार्जिंग के नियम बदले, अब रात में नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल
कुष्ठ रोग अभिशाप नहीं, एमडीटी दवा से होता है इलाज : संजय सरदार
मौसम में बदलाव: दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड शुरू, राजस्थान और यूपी में तापमान गिरा, 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी
एफटीएस ने किया सेल का आयोजन, मात्र 20 रुपये में उपलब्ध वस्तुओं की खरीदारी को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में दिखा उत्साह
डीसी कार्यालय पहुंचे पुड़ीहासा के ग्रामीण, अभियंता और संवेदक के लोगो पर पैसे लेकर रास्ता छोड़ने व धमकी देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग