नेपाल से बिहार पहुंचे ओएसएस सीरीज के 500 के नकली नोट
नेपाल से भारी मात्रा में ओएसएस सीरीज के 500 रुपये के नकली नोट बिहार पहुंचे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनभाईए) उत्तर बिहार के बाजारों में इस सीरीज के नोटों की तलाश कर रही है। साथ ही, बड़े पैमाने पर अएफके सीरीज के 100 रुपये के नकली नोट भी नेपाल से इस पार लाए गए हैं। जब्त हुए जाली नोट उच्च गुणवत्ता के होने के कारण इनकी छपाई पाकिस्तान में होने की आशंका है।
एनआईए की जांच में सामने आया है कि मधुबनी की नकली नोट तस्कर हीरा महासेत उर्फ चाची के नेटवर्क के तस्कर ये नकली नोट लाए हैं। मधुबनी के साथ दरभंगा, सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर तक इन दोनों सीरीजा के नोटों की तलाश की जा रही है। हीरा उर्फ चाची के पति
भरत महासेठ और उसके रिश्तेदार शिव कुमार उर्फ मेहमान को एसएसबी और बिहार एसटीएफ ने बीते दो अगस्त को नकली नोट की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। अब इस केस की जांच एनआईए कर रही है।
ओएसएस सीरीज के 500 रुपये 57 नकली नोट जब्त हुए थेः भरत और शिव के पास से ओएसएस सीरीज के 500 रुपये के 57 नकली नोट जब्त
किए गए थे। ये सभी नकली नोट उच्च गुणवत्ता के थे। इसके अलावा, इनके पास से 100 रुपये के 6 एफके सीरीज के 110 नकली नोट जब्त किए गए थे। पूछताछ में सामने आया है कि इन दोनों सीरीज के नकली नोट बड़े पैमाने पर नेपाल के तस्करों ने उत्तर बिहार के जिलों में खपाई है। ये सामान्य तौर पर अन्य नकली नोट से बेहतर हैं। इनकी पहचान कर पाना मुश्किल है। एनआईए
ने बीते 15 सितंबर को इस नेटवर्क के खिलाफ मधुबनी में छापेमारी की थी। नेपाल बॉर्डर के रास्ते लाई गई नकली नोट खुदरा बाजारों में खपाए जाने की आशंका है। एजेंसी को इस नेटवर्क के देश के अन्य राज्यों में भी फैले होने का संदेह है। पुलिस ने लोगों से ओएसएस सीरीज के 500 या 6 एफके सीरीज के 100 के नोट आने पर तुरंत इसकी सूचना देने की अपील की है।

चक्रवाती तूफान अर्नब से बदला मौसम, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
शिक्षकों को वेतन देने की तैयारी! भागलपुर के 17079 टीचरों का डेटा मिला, 98 लाख गबन के आरोपी का कमरा खुलेगा
पटना में मोबाइल दुकान से 45 लाख की चोरी:शटर काटकर फोन ले उड़े बदमाश
मुजफ्फरपुर के सुंदरपुर में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, महिला समेत दो गिरफ्तार
बड़ी खुशखबरी! बिहार को मिली 5 नई सड़क परियोजनाओं की सौगात, अब मिनटों में तय होगा अयोध्या से जनकपुर का सफर
बिहार के लिए मौसम विभाग की चेतावनी: चक्रवाती तूफान के असर से 40-50 किमी की गति से चलेंगी हवाएं