भारत में आज लॉन्च होगा Vivo V80, दमदार 7,200mAh बैटरी और ZEISS कैमरे पर टिकी सबकी निगाहें
विभिन्न नए फीचर्स और बड़े बदलावों के साथ विवो आज 6 अक्टूबर को भारत में अपनी दमदार बैटरी और बेहतरीन कैमरे वाले नए स्मार्टफोन Vivo V80 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही साफ कर दिया है कि इस फोन में 7,200mAh की जबरदस्त बैटरी, ZEISS कैमरा और 4K सिनेमैटिक वीडियो जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं जो ग्राहकों के लिए इसे एक खास विकल्प बनाते हैं। यह लॉन्च दोपहर 12 बजे ‘Vivo NEXT 2026’ इवेंट के दौरान होगा जिसे विवो इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकेगा, और इसी मंच पर Vivo S2 FE समेत X Fold 6 और विजन हेडसेट प्रोडक्ट्स भी पेश किए जा सकते हैं। कीमत की बात करें तो हालांकि आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ली 128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 62,999 रुपये और बड़े वेरिएंट्स की कीमत 80 हजार तक होने की संभावना जताई जा रही है। V-Series की अब तक की सबसे बड़ी 7,200mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला यह फोन सिर्फ आधे घंटे में आधा चार्ज हो सकता है और सिंगल चार्ज पर लंबा वीडियो प्लेबैक व नेविगेशन समय प्रदान करता है। फोटोग्राफी को प्रोफेशनल टच देने के लिए इसमें OIS समर्थित 50MP सोनी LYTIA मेन सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो लेंस और ऑटोफोकस वाला 50MP ZEISS फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसे 30 से ज्यादा AI क्रिएटिव टूल्स और लाइव स्टिकर कोलाज जैसे फीचर्स और भी बेहतर बनाते हैं। डिस्प्ले के मामले में इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 6.59 इंच का 1.5K AMOLED पैनल मिलता है, जबकि प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 मिलने की उम्मीद है। यह वीवो की V-Series का पहला ऐसा फोन है जो एंड्रॉइड 17 आधारित OriginOS 7 पर काम करेगा और कंपनी इस पर छह साल के लंबे सिक्योरिटी अपडेट दे रही है, साथ ही यह धूल-पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से भी लैस है। स्टेellar ब्लैक, होराइजन ब्लू और सनराइज एंथम रंगों में पेश किया जाने वाला यह फोन लॉन्च के तुरंत बाद विवो स्टोर, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और अन्य ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदने के लिए मिल जाएगा।

आज भारत में लॉन्च होंगे 9,000mAh और 10,000mAh बैटरी वाले दो नए फोन, 100W चार्जिंग भी खासियत
Vivo Y600i सीरीज की लॉन्चिंग जल्द! Y600i और Y600i AI ने दी एंट्री की दस्तक
3D कर्व्ड डिस्प्ले और 7.99mm की पतली बॉडी, Vivo T5 5G की लॉन्चिंग जल्द
नथिंग ने पेश किया फोन 4बी सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
भारतीय कॉरपोरेट जगत में डिजिटल क्रांति एआई, क्लाउड और कनेक्टेड प्लेटफॉर्म्स से भारत में कंप्लायंस का नया दौर शुरू
शाओमी इंडिया ने लॉन्च किया फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी सत्रह टी, लाइका कैमरों और आधुनिक विजन केयर तकनीक से है लैस