शूटिंग सेट पर दिखे रणवीर सिंह, ‘प्रलय’ से सामने आया पहला लुक
रणवीर सिंह अब अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जय मेहता के निर्देशन में बन रही यह फिल्म जॉम्बी थ्रिलर और सर्वाइवल ड्रामा बताई जा रही है। मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसी बीच सेट से रणवीर सिंह की पहली झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। तस्वीरों में अभिनेता लंबे बाल, हल्की दाढ़ी और रफ एंड टफ अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
सेट से सामने आए वीडियो में रणवीर अपने सह-कलाकारों के साथ एक धूल भरे और चुनौतीपूर्ण माहौल में शूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। सेट पर सड़कें कीचड़ से भरी नजर आती हैं और आसपास कई वाहन भी खड़े हैं। एक दृश्य में रणवीर अपनी पीठ पर एक बच्ची को उठाए हुए नजर आते हैं, जिससे फिल्म की कहानी में मौजूद सर्वाइवल और भावनात्मक पहलू की झलक मिलती है। फिल्म को भविष्य के मुंबई की पृष्ठभूमि में सेट किया गया है, जहां एक घातक महामारी के बाद जॉम्बी प्रकोप ने शहर को तबाह कर दिया है।
‘प्रलय’ के जरिए रणवीर सिंह निर्माता के तौर पर भी अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण और निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं, जो फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे हैं। फिल्म में रणवीर के साथ मलयालम अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। कल्याणी को 2025 में रिलीज हुई ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’ के लिए काफी सराहना मिली थी। जॉम्बी थ्रिलर, सर्वाइवल ड्रामा और रणवीर के नए अवतार को देखते हुए ‘प्रलय’ को लेकर फिल्मी दर्शकों में अभी से खास उत्सुकता बनी हुई है।

प्रियंका चोपड़ा ने सैफ अली खान की फिल्म से बनाई दूरी
रेमो डिसूजा की डांस यूनिवर्स में राघव जुयाल की वापसी, मुख्य भूमिका में आएंगे नजर
यश के रावण अवतार पर आर्य बब्बर ने उठाए सवाल, फिल्म दो भागों में रिलीज होगी
सिनेमाघरों में गूंजी ‘जेलर 2’ की दहाड़, जानिए रजनीकांत की इस फिल्म का पहले दिन का हाल
आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की गर्लफ्रेंड्स पर की बात, शादी की अफवाहों पर भी दी सफाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का जलवा