शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार का भरोसा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने इस मौके पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। शिक्षा के हर स्तर पर मौजूद कमियों को चिन्हित कर उन्हें दूर करने और व्यवस्था में प्रभावी सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हेमंत सोरेन ने कहा कि बदलते दौर के साथ शिक्षा प्रणाली में भी बदलाव जरूरी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक का सही इस्तेमाल शिक्षण प्रक्रिया को आसान और प्रभावी बनाने के साथ विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुसार शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना है। साथ ही, नई पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा से जोड़ते हुए अपनी संस्कृति, मूल्यों और जड़ों से जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया और जोहार कहा।

सावन के बाद भी देवघर में आस्था का सैलाब, भादो मेले में उमड़े हजारों कांवड़िए
25 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म झारखंड और बिहार के बीच हुआ समझौता
स्वाइन फ्लू की चपेट में झारखंड, 30 दिन में मिले 36 मरीज; बच्चों में संक्रमण का खतरा ज्यादा
रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
MBBS नामांकन को लेकर रिम्स में बढ़ी सीटें, 180 की जगह अब 250 सीटों पर दाखिला