चर्च स्कूल बेल्डीह में ‘CONQUISTADOR 2026’ का भव्य आयोजन
चर्च स्कूल बेल्डीह में मंगलवार को इंटर-स्कूल प्रतियोगिता ‘CONQUISTADOR 2026’ का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘नेटफ्लिक्स’ रखी गई थी। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, बौद्धिक क्षमता और प्रतिस्पर्धी भावना को मंच प्रदान करना था। चर्च स्कूल बेल्डीह आईसीएसई/आईएससी से संबद्ध विद्यालय है।
कार्यक्रम का शुभारंभ बेल्डीह बैपटिस्ट चर्च के पादरी रेव्हरेंड मनोज चरण के नेतृत्व में प्रारंभिक प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि कुणाल सारंगी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि अभिषेक कुमार, प्रधानाचार्य श्रीमती एस्तर मोहंती, उप-प्रधानाचार्य श्रीमती शांभवी जुझारिया समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य एस्तर मोहंती ने स्वागत भाषण में अतिथियों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल के मानद सचिव अविनाश कुमार दास ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया।
प्रतियोगिता में शहर के करीब छह विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि कुणाल सारंगी ने विद्यार्थियों के अदम्य साहस और उत्कृष्ट प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। CONQUISTADOR 2026 में ओवरऑल चैंपियन का खिताब भी प्रदान किया गया।
समापन समारोह में विद्यालय के 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्कूल एंथम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
चर्च स्कूल बेल्डीह विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी अवसर देने पर जोर देता है।

गयाजी में एक दिन में 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड:छुट्टी से तय समय पर ड्यूटी पर नहीं लौटे, दबंगई दिखाने वाले थानाध्यक्ष भी निलंबित
एलबीएसएम कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 230 लोगों की हुई आंखों की जांच
वेलबा घाट नदी पर बनी पुलिया पानी के तेज बहाव में टूटी
केएसएमएस में भौतिकी और ड्रोन तकनीक पर कार्यशाला
केरल समाजम में धूमधाम से मना ओणम, पुक्कलम व पुलिकली ने बांधा समां
मुजफ्फरपुर में पार्सल वैन में लगी आग:ग्राहकों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका