सिर्फ ₹36,099 से शुरू कीमत, 65kmph की टॉप स्पीड; Ather-Hero से अलग ये EV है खास
अगर आप 60 हजार रुपये तक के बजट में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। खास बात यह है कि कम कीमत वाले इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में भी अच्छी टॉप-स्पीड मिलती है। ऐसे मॉडल शहर के ट्रैफिक में रोजाना आने-जाने के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसे चार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर, जो कम बजट में अच्छी स्पीड और रेंज ऑफर करते हैं।
हीरो मोटोकॉर्प के Vida ब्रांड का VX2 Go भी इस बजट में एक अच्छा विकल्प है। BaaS प्लान के तहत इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 54,490 रुपये है। फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 92 किलोमीटर तक चल सकता है और इसकी टॉप-स्पीड 70 kmph तक है। BaaS प्लान की वजह से इसकी शुरुआती कीमत को कम रखा गया है।
Zelio Gracy I भी उन ग्राहकों के लिए विकल्प हो सकता है, जो कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 58,159 रुपये से शुरू होती है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 70 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। वहीं इसकी टॉप-स्पीड 65 kmph तक है, जो शहर में सामान्य इस्तेमाल के लिए पर्याप्त मानी जा सकती है।
TVS iQube भी इस लिस्ट में शामिल है। BaaS प्लान के साथ इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 49,999 रुपये हो जाती है। हालांकि, इसके साथ बैटरी के लिए हर महीने कम से कम 862 रुपये का शुल्क देना होता है। फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर करीब 86 किलोमीटर तक चल सकता है और इसकी टॉप-स्पीड 68 kmph तक है।
कम बजट में एक और विकल्प Bounce Infinity E1 है। BaaS प्लान के साथ इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36,099 रुपये है। यह स्कूटर फुल चार्ज होने पर करीब 70 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है और इसकी टॉप-स्पीड 65 kmph तक है। इसकी कम शुरुआती कीमत इसे बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प बनाती है।
कुल मिलाकर, 60 हजार रुपये तक के बजट में अच्छी टॉप-स्पीड और रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के पास Vida VX2 Go, Zelio Gracy I, TVS iQube और Bounce Infinity E1 जैसे विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, BaaS वाले मॉडल खरीदते समय सिर्फ शुरुआती कीमत नहीं, बल्कि बैटरी से जुड़े मासिक शुल्क को भी ध्यान में रखना चाहिए।

अगस्त में GST कलेक्शन ₹2 लाख करोड़ तक पहुँचा
चीनी की जमाखोरी पर सरकार की सख्ती, 4,000 से घटाकर 2,000 क्विंटल हुई स्टॉक सीमा
ईरान-अमेरिका तनाव का असर कच्चे तेल में उछाल ब्रेंट क्रूड फिर 90 डॉलर के पार
रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ के करीब,निर्यात 39 हजार करोड़ तक पहुंचा: राजनाथ सिंह
फैमिली स्कूटर खरीदने का प्लान? TVS Jupiter 125 की ये 5 खूबियां बनाएंगी इसे खास
प्याज ने बढ़ाई महंगाई की टेंशन, 59% चढ़े दाम; राहत के लिए कांदा एक्सप्रेस